पडरौना: जंगल नौगहवा में 'अंडे के पैसे मांगना पड़ा भारी' — पीआरवी सिपाही पर मारपीट का आरोप, पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई
कुशीनगर थाना विशुनपुरा क्षेत्र में एक व्यक्ति को अंडे के पैसे मांगना भारी पड़ गया। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि पैसे मांगने पर पीआरवी 112 पर तैनात सिपाही ने उसके साथ मारपीट की। ग्राम जंगल नौगांवा निवासी सरफराज अहमद ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि बीती शाम करीब 7:30 बजे वह बाजार में अपनी अंडे की दुकान पर बैठे थे तभी आये सिपाही पैसे को लेकर मारापीटा।