पडरौना: कुशीनगर AIMIM ने राष्ट्रपति से मांगा हस्तक्षेप, यूपी सरकार पर पक्षपात और दमन के गंभीर आरोप लगाकर सौंपा ज्ञापन
कुशीनगर AIMIM कार्यकर्ताओं ने डीएम के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को आज गुरुवार को ज्ञापन सौंपा है। पार्टी ने उत्तर प्रदेश सरकार पर मुस्लिम समाज के साथ पक्षपात, प्रशासनिक दमन और धार्मिक उन्माद फैलाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि राज्य में 2014 से लगातार नफरत का माहौल बनाया जा रहा है — भाईचारे को समाप्त किया जा रहा हैं।