पडरौना: कुशीनगर में पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा को लेकर डीएम महेन्द्र सिंह तंवर की अहम बैठक, पारदर्शिता और कड़ाई के निर्देश दिए
कुशीनगर आगामी 12 अक्टूबर (रविवार) को आयोजित होने वाली पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा और सहायक वन संरक्षक / क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा परीक्षा के सुचारु संचालन को लेकर आज डीएम की अध्यक्षता में बुधवार शाम बैठक आयोजित हुई। बैठक में डीएम ने कहा कि परीक्षा की सुचिता, गोपनीयता और पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।