पडरौना: कुशीनगर एसपी की कार्रवाई, 3 साल से अधिक समय से एक ही थाने पर तैनात उपनिरीक्षकों का किया तबादला, पुलिस महकमे में हड़कंप
कुशीनगर जिले के SP केशव कुमार ने गुरुवार को एक अहम कदम उठाते हुए तीन साल से अधिक समय से एक ही थाने पर तैनात उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव किया है। पुलिस विभाग में यह कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक, 14 उपनिरीक्षकों को लाइन हाजिर कर दिया गया है, जबकि 15 उपनिरीक्षकों को एक थाने से दूसरे क्षेत्र में नई जिम्मेदारी सौंपी हैं।