सामरी कुसमी: एनएच-343 पर सफर हुआ मुश्किल, ढाई घंटे का रास्ता अब 4-5 घंटे में
कुसमी सामरी गुरुवार जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-343 पर निर्माण और मेंटेनेंस कार्य के बीच बारिश ने राहगीरों की परेशानी बढ़ा दी है। जगह-जगह अधूरी और खुदी सड़क, कीचड़ तथा जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। करीब ढाई घंटे में पूरा होने वाला सफर अब 4 से 5 घंटे तक खिंच रहा है और कई स्थानों पर जाम की स्थिति बन रही है। लोगों के लिए मुसीबत बनी है