चाईबासा: कलश स्थापना एवम अखंड ज्योत जला कर स्थानीय माहुरी भवन में मां मथुरासिनी पूजा का हुआ शुभारंभ
माहुरी समाज की कुलदेवी मां मथुरासिनी महोत्सव की शुरुआत पंडित नित्यानंद मिश्र द्वारा कलश स्थापना कर एवम अखंड ज्योत जला कर पूजा आरंभ किया गया । पूजा में समाज की महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया ।पूजा समिति के दिलीप राम ने बताया नोवामुंडी निवासी सचिन सेठ द्वारा नोवामुंडी क्षेत्र के 400 गरीब बच्चों के बीच वस्त्र का वितरण किया गया। 3 अप्रैल की सुबह पूजन, हवन और आरती के बाद प्रसाद वितरण और 3 बजे तक भंडारा होगा । 4 बजे शोभा यात्रा निकाला जाएगा ।