मंगलवार को जगन्नाथपुर अंचल अधिकारी मनोज कुमार मिश्रा व जगन्नाथपुर के थाना प्रभारी शिव नारायण तिवारी के नेतृत्व में गुप्त सूचना पर पट्टाजैंत स्थित एक किराना दुकान पर छापामारी की गई। छापामारी के दौरान किराना दुकान से अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने किराना दुकान संचालक को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया है।