चाईबासा: चैंबर ऑफ़ कॉमर्स और रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्यों को अनुमंडल पदाधिकारी ने चुनाव प्रक्रिया की दी जानकारी
अनुमंडल कार्यालय के सभागार में स्वीप नोडल पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा उपस्थित सदस्यों को मतदान की प्रक्रिया से अवगत कराया गया और प्रपत्र 6 के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया । नए मतदाताओं को प्रपत्र 6 के माध्यम से जोड़ने के बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई । अनुमंडल पदाधिकारी ने लोगो से अनुरोध किया कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने में सहयोग करें ।सभी लोगों को मतदान करने के लिए शपथ भी दिलाया गया ।