चाईबासा: रामनवमी में निकाली जाने वाली शोभा यात्रा से पूर्व शहर की सड़कों को दुरुस्त करने की डीसी से मांग
आगामी हिन्दू नव वर्ष तथा रामनवमी में चाईबासा शहर में शोभा यात्रा निकाली जाएगी । शोभा यात्रा मार्गों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए है, जो कि सभी के परेशानी का सबब बना हुआ है । जनहित में मामले पर संज्ञान लेते हुए भाजपा नेता त्रिशानु राय ने मंगलवार को प०सिंहभूम जिले के उपायुक्त को पत्र लिखकर क्षतिग्रस्त मार्गों को दुरुस्त करवाने का मांग किया है ।