चाईबासा: आयुक्त ने प्रमंडल सभागार में लोकसभा निर्वाचन के लिए वाहनों की आवश्यकता का आकलन और व्यवस्था के लिए की बैठक
बैठक में प्रमंडल के पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम एवं सरायकेला खरसावां जिला परिवहन पदाधिकारी और मोटरयान निरीक्षक, बस एसोसिएशन के अध्यक्ष, स्कूल वैन संगठन और टैक्सी मैक्सी संगठन के अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि चुनाव कार्य के लिए वाहन की समस्या उत्पन्न नहीं होगी। प्रमंडलीय आयुक्त द्वारा तीनों जिलों के परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि तीनों जिले आपस में सामंजस्य स्थापित कर कार्य करे ताकि किसी जिले मे वाहन की समस्या उत्पन्न ना हो।