घरेलू विवाद में झींकपानी के बीदरी गांव निवासी 30 वर्षीय मादूई तामसोय की कीटनाशक दवा पीने से मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार सोमवार को शाम में किसी बात को लेकर मृतिका का विवाद हो गया था। इसी गुस्से से मंगलवार की सुबह घर में रखें कीटनाशक दवा पी ली, जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गई । दोपहर में उसे सदर अस्पताल लाय गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।