अशोक नगर: अशोकनगर में दिव्यांग शिक्षिका से भेदभाव का आरोप, वेतन काटने पर संगठन ने मांगा न्याय
अशोकनगर में दिव्यांग महिला शिक्षिका के साथ कथित अन्याय का मामला सामने आया है। मध्यप्रदेश विकलांग अधिकार मंच ने गुरुवार को दोपहर 3 बजे कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर शिक्षिका देवकी ठाकुर को न्याय दिलाने की मांग की है। संगठन का आरोप है कि कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में बिना कारण बताए दो दिन का वेतन काट दिया और सर्विस बुक में प्रतिकूल टिप्पणी दर्ज कर दी।