Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Aap
livetimestv
9
10
हिमाचल कांग्रेस ने शुरू किया 'वोट चोर, गद्दी छोड़' हस्ताक्षर अभियान
Himachal Pradesh, India
| Oct 4, 2025
#politics
MORE NEWS
उपयुक्त मनमोहन शर्मा ने नव्या शीश श्याम बाबा का लिया आशीर्वाद।
Shimla Urban, Shimla | Jun 20, 2026
राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश में रह रहे पश्चिम बंगाल के लोगों को दी शुभकामनाएं लोक भवन में पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ‘मिलन कार्यक्रम’ आयोजित ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की परिकल्पना के अंतर्गत आज लोक भवन में पश्चिम बंगाल के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश में रह रहे पश्चिम बंगाल के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा सद्भावना और सांस्कृतिक भाईचारे के प्रतीक स्वरूप उन्हें पारंपरिक हिमाचली टोपी और मफलर भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर लोगों के साथ संवाद करते हुए राज्यपाल ने पश्चिम बंगाल के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, जीवंत परंपराओं, साहित्यिक उत्कृष्टता और राष्ट्र के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। राज्यपाल ने कहा कि विभिन्न राज्यों के स्थापना दिवस के अवसर पर लोक भवन में आयोजित किए जाने वाले मिलन कार्यक्रम ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को साकार करते हैं और सांस्कृतिक आदान-प्रदान तथा समन्वय के माध्यम से राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत बनाते हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम लोगों में सौहार्द और अपनत्व की भावना को मजबूत बनाता हैं। इससे अपने गृह राज्यों से दूर रह रहे लोग अपनी जड़ों से जुड़े रहते हैं और राष्ट्रीय परिवार का अभिन्न अंग भी बनते हैं। श्री गुप्ता ने कहा कि ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम भारत की भाषाई, सांस्कृतिक और क्षेत्रीय विविधता में एकरूपता के दर्शन करवाता है। उन्होंने कहा कि विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति है इसके साथ-साथ विभिन्न राज्यों की विशिष्ट संस्कृतियों, भाषाओं और परंपराओं का संरक्षण एवं संवर्धन भी बहुत जरूरी है। राज्यपाल ने कहा कि सांस्कृतिक धरोहर, मूल्यों और परंपराओं से युवाओं को जोड़कर समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने पश्चिम बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं, त्योहारों, साहित्य, कला और खान-पान से संबंधित जानकारी साझा की। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव संदीप भारद्वाज भी उपस्थित थे।
Shimla Urban, Shimla | Jun 20, 2026
हिमाचल... शिमला में विधानसभा के पास बन रहे फ्लाईओवर का लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किया औचक निरीक्षण लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज शिमला स्मार्ट सिटी पहल के अंतर्गत विधानसभा परिसर के समीप विकसित किए जा रहे फ्लाईओवर के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। विक्रमादित्य सिंह ने निर्माण कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने फ्लाईओवर का निर्माण कार्य दिसंबर, 2026 तक पूर्ण करने के लिए सभी आवश्यक कदम समयबद्ध उठाने को कहा। निरीक्षण के दौरान, एचपीआरआईडीसीएल के निदेशक ने परियोजना की वर्तमान स्थिति से अवगत करवाया और कहा कि पियर-2 के विकास कार्य को छोड़कर निर्माण कार्य अधिकांशतः पूर्ण हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि पियर-2 के डिजाइन की वर्तमान में रेलवे द्वारा समीक्षा की जा रही है तथा एचपीआरआईडीसीएल ने दिल्ली में एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की है, जो आवश्यक स्वीकृतियां शीघ्र प्राप्त करने के लिए रेलवे अधिकारियों के साथ नियमित समन्वय कर रहे हैं। यह भी अवगत करवाया गया कि सुपरस्ट्रक्चर के निर्माण के लिए आवश्यक फैब्रिकेशन कार्य पहले ही पूरा किया जा चुका है तथा इसके लॉन्चिंग कार्य जुलाई, 2026 में प्रारंभ किए जाने की योजना है। विधानसभा फ्लाईओवर शिमला स्मार्ट सिटी पहल के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना परियोजना है। इसके पूर्ण होने पर क्षेत्र में यातायात की सुगमता तथा संपर्क व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार होगा।
Shimla Urban, Shimla | Jun 20, 2026
पीएम श्री स्कूल टूटू में फेयरवेल व फ्रेशर पार्टी र प्रधानाचार्य रश्मि राणा, व टूटू पार्षद मोनिका भारद्वाज ने बच्चों के साथ डाली नाटी
Shimla Urban, Shimla | Jun 20, 2026
मढोल पंचायत विकास, खेल और सामाजिक चेतना का आदर्श उदाहरण: रोहित ठाकुर युवाओं की सकारात्मक ऊर्जा से होगा नशामुक्त और विकसित समाज का निर्माण जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र की मढोल पंचायत में आयोजित मढोल प्रीमियर लीग प्रतियोगिता में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के विकास, शिक्षा, खेल, सामाजिक सहभागिता पर्यावरण संरक्षण तथा नशा उन्मूलन जैसे विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए और युवाओं का उत्साहवर्धन किया। अपने संबोधन में रोहित ठाकुर ने कहा कि मढोल पंचायत न केवल जुब्बल.कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के सबसे बड़े गांवों में से एक है, बल्कि पूरे क्षेत्र में एक आदर्श गांव के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि यहां के युवाओं ने सामाजिक, सांस्कृतिक, खेल एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं, जो अन्य क्षेत्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने पिछले कुछ वर्षों में विकास शिक्षा और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। एक समय ऐसा था जब प्रदेश विभिन्न विकास सूचकांकों में 21वें स्थान पर था लेकिन दूरदर्शी नीतियों और कठिन निर्णयों के परिणामस्वरूप आज हिमाचल प्रदेश देश के 28 राज्यों में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। यदि केंद्र शासित प्रदेशों को भी शामिल किया जाए तो प्रदेश पांचवें स्थान पर है जो समस्त हिमाचल वासियों के लिए गर्व का विषय है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश की परफॉर्मेंस रेटिंग इंडेक्स में भी उत्कृष्ट स्थिति रही है, जो विकास और सुशासन का महत्वपूर्ण संकेतक है। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और सीमित संसाधनों के बावजूद हिमाचल प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि सितंबर 2025 में हिमाचल प्रदेश को देश का सर्वाधिक साक्षर राज्य घोषित किया गया जो शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश की ऐतिहासिक उपलब्धि है। आजादी के समय प्रदेश की साक्षरता दर काफी नीचे थी, जबकि महिलाओं की शिक्षा की स्थिति अत्यंत चुनौतीपूर्ण थी। निरंतर प्रयासों और शिक्षा सुधारों के परिणामस्वरूप यह परिवर्तन संभव हो पाया है। रोहित ठाकुर ने कहा कि मढोल युवक मंडल पिछले कई वर्षों से सामाजिक, सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान कर रहा है। मंडल द्वारा प्रत्येक वर्ष नए नवाचारों और रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज हित में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है। उन्होंने युवक मंडल के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई देते हुए उनकी गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए 75 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की। शिक्षा मंत्री ने युवाओं द्वारा खेल मैदान में पवेलियन निर्माण की मांग पर कहा कि इसके लिए शीघ्र ही प्राक्कलन तैयार किया जाएगा और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि नागेश्वर देवता मंदिर के विकास के लिए पूर्व में घोषित 15 लाख रुपये में से 9 लाख रुपये जारी किए जा चुके हैं तथा शेष राशि भी जल्द उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में नशे की बढ़ती समस्या समाज के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है। सिंथेटिक ड्रग्स और अन्य मादक पदार्थों के खिलाफ केवल पुलिस विभाग के प्रयास पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि पूरे समाज को एकजुट होकर इस लड़ाई में भागीदारी निभानी होगी। उन्होंने युवाओं से खेल, शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से समाज को नशा मुक्त बनाने में योगदान देने का आह्वान किया। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्षों के दौरान जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग के माध्यम से लगभग करोड़ो रुपये के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना सहित विभिन्न योजनाओं के तहत अनेक नई सड़क परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। पिछले साढ़े तीन वार्षिक मढोल पंचायत क्षेत्र में लगभग साढ़े छह करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य स्वीकृत एवं क्रियान्वित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों के विकास की आधारशिला सड़कें होती हैं और इसी सोच के अनुरूप सरकार द्वारा क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी डेढ़ वर्ष के भीतर अधिकांश विकास कार्य पूर्ण कर जनता को समर्पित किए जाएंगे। कार्यक्रम के अंत में शिक्षा मंत्री ने क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों, मातृशक्ति, युवाओं, पंचायत प्रतिनिधियों, युवक मंडल तथा आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेलों में जीत और हार से अधिक महत्वपूर्ण खेल भावना अनुशासन और सहभागिता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मढोल पंचायत भविष्य में भी विकासए सामाजिक जागरूकता और युवा नेतृत्व के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी। विजेताओं को किया सम्मानित आयोजित की गई क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 80 टीमों ने भाग लिया और फाइनल मुकाबले में मढोल क्रिकेट टीम ने शवसधार क्रिकेट टीम को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। शिक्षा मंत्री द्वारा विजेता टीम को 01 लाख 51 हजार रुपए की राशि और उप विजेता रही टीम को 77 हजार रूपये की प्रस्तावित राशि प्रदान की गई। इसके अलावा प्रतियोगिता के दौरान मैन ऑफ द मैच रहे खिलाड़ियों को एक-एक देवदार का पौधा भी वितरित किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य नेहा मेहता, अध्यक्ष पंचायत समिति कमलेश जागटा, उपाध्यक्ष लोकपाल शशखोली, पंचायत समिति सदस्य सुनम बंटा, ग्राम पंचायत मढोल की प्रधान आशा झांगटा, उपप्रधान बबलू झांगटा, युवक मंडल मढोल के प्रधान बॉबी जस्टा, उपप्रधान बंटू धारटा व सचिव रोविन चौहान सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। ...000...
Shimla Urban, Shimla | Jun 20, 2026
10
हिमाचल कांग्रेस ने शुरू किया 'वोट चोर, गद्दी छोड़' हस्ताक्षर अभियान - Himachal Pradesh News