लालगंज: गड़बड़ा धाम स्थित मां शीतला के दरबार में नाग पंचमी पर्व पर 35,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में नवाया शीश
श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि व सोमवार एवं नाग पंचमी के पावन अवसर पर गड़बड़ा धाम स्थित प्रसिद्ध मां शीतला मंदिर में श्रद्धालुओं का सोमवार को जनसैलाब उमड़ पड़ा। भोर में मंदिर का कपाट खुलते ही दर्शन पूजन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लग गई। मंदिर पुजारी ने बताया कि सोमवार शाम 4:00 बजे तक करीब 35000 से अधिक श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में शीश नवाया है।