चित्तौड़गढ़: चित्तौड़गढ़ में महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस ने किया विरोध, भाजपा पर गुमराह करने का लगाया आरोप
चित्तौड़गढ़ में जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व विधायक मनीषा पंवार ने केन्द्र सरकार पर महिला आरक्षण बिल को लेकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि परिसीमन बिल को महिला आरक्षण के नाम पर प्रस्तुत कर जनता को गुमराह किया जा रहा है। कांग्रेस ने कहा कि 2023 में पारित क्यों नहीं किया गया।