घाटीगांव: तेज रफ्तार ई-ऑटो पलटने से युवक की इलाज के दौरान मौत
पनिहार में तेज रफ्तार ई-ऑटो का ऐसा कहर टूटा कि पलटते ही उसमें सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 28 सितंबर के इस हादसे की जानकारी पुलिस ने मंगलवार सुबह करीब 10 बजे दी, जिसके बाद अब मामले में ई-ऑटो चालक के खिलाफ कार्रवाई की गई है।