Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur

​थाना पाटी पुलिस ने नकबजनी के एक बड़े प्रकरण का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन व एएसपी धीरज बब्बर के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। फरियादी बुला कनासे निवासी नेवा फल्या सेमली के सूने मकान की पीछे की दीवार खोदकर अज्ञात बदमाशों ने 1.5 किलो चांदी के जेवरात चोरी कर लिए थे। पाटी पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की मदद से आरोपी बुका उर्फ भांगड़ा और प्रकाश डुडवे निवासी सेमली को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गई संपूर्ण चांदी की तागली, एक जोड़ी अटके और एक हाथ का कड़ा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹4 लाख है। आरोपियों से अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक रामदास यादव और टीम की सराहनीय भूमिका रही। अंचल की हर निष्पक्ष खबर के लिए अभी फॉलो करें 'न�

Barwani, Barwani | Jun 26, 2026

MORE NEWS

​थाना निवाली पुलिस ने बारगुनिया घाट क्षेत्र में हुए अंधे हत्याकांड का मात्र 48 घंटे में सफल खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन व एएसपी धीरज बब्बर के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पकड़े गए आरोपी की पहचान तिख्या पिता भीमसिंग लोहारे निवासी ग्राम पुरुषखेड़ा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 22 जून को सड़क किनारे होली फलिया कुसम्या निवासी डोंगरसिंग ब्राह्मणे का शव मिला था। विवेचना में सामने आया कि वर्ष 2012 में मृतक द्वारा आरोपी के भाई की हत्या की गई थी, जिसका बदला लेने के लिए आरोपी तिख्या ने मौका पाकर डोंगरसिंग पर पत्थरों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और पत्थर बरामद कर लिया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक वीरबहादुर सिंह चौहान और टीम की सराहनीय भूमिका रही। अंचल की हर निष्पक्ष खबर के लिए �

​थाना निवाली पुलिस ने बारगुनिया घाट क्षेत्र में हुए अंधे हत्याकांड का मात्र 48 घंटे में सफल खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन व एएसपी धीरज बब्बर के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पकड़े गए आरोपी की पहचान तिख्या पिता भीमसिंग लोहारे निवासी ग्राम पुरुषखेड़ा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 22 जून को सड़क किनारे होली फलिया कुसम्या निवासी डोंगरसिंग ब्राह्मणे का शव मिला था। विवेचना में सामने आया कि वर्ष 2012 में मृतक द्वारा आरोपी के भाई की हत्या की गई थी, जिसका बदला लेने के लिए आरोपी तिख्या ने मौका पाकर डोंगरसिंग पर पत्थरों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और पत्थर बरामद कर लिया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक वीरबहादुर सिंह चौहान और टीम की सराहनीय भूमिका रही। अंचल की हर निष्पक्ष खबर के लिए �

Barwani, Barwani | Jun 26, 2026

​बड़वानी के समीपस्थ ग्राम तलून में आगामी 26 जून से 1 जुलाई तक आयोजित होने वाले ऐतिहासिक श्री खाटूश्याम मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर तैयारियां अब युद्ध स्तर पर चल रही हैं। इस भव्य और ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन की सभी व्यवस्थाएं अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। इसी बीच महोत्सव की तैयारियों का बारीकी से जायजा लेने के लिए प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री प्रेम सिंह पटेल खुद खाटूश्याम मंदिर परिसर पहुंचे। उन्होंने संपूर्ण आयोजन स्थल का सघन निरीक्षण किया और समिति के पदाधिकारियों से एक-एक व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली। पूर्व मंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, पेयजल, बैठक व्यवस्था और यातायात को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह भव्य आयोजन संपूर्ण क्षेत्र की धार्मिक आस्था और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है। अंचल की हर निष्पक्ष खबर के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक �

​बड़वानी के समीपस्थ ग्राम तलून में आगामी 26 जून से 1 जुलाई तक आयोजित होने वाले ऐतिहासिक श्री खाटूश्याम मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर तैयारियां अब युद्ध स्तर पर चल रही हैं। इस भव्य और ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन की सभी व्यवस्थाएं अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। इसी बीच महोत्सव की तैयारियों का बारीकी से जायजा लेने के लिए प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री प्रेम सिंह पटेल खुद खाटूश्याम मंदिर परिसर पहुंचे। उन्होंने संपूर्ण आयोजन स्थल का सघन निरीक्षण किया और समिति के पदाधिकारियों से एक-एक व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली। पूर्व मंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, पेयजल, बैठक व्यवस्था और यातायात को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह भव्य आयोजन संपूर्ण क्षेत्र की धार्मिक आस्था और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है। अंचल की हर निष्पक्ष खबर के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक �

Barwani, Barwani | Jun 26, 2026

​बड़वानी जिले में पिछले 24 घंटों में मानसून की जबरदस्त बारिश देखने को मिली है। भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में सर्वाधिक 136.0 मिलीमीटर वर्षा चाचरियापाटी में दर्ज की गई है। इस दौरान जिले में औसत रूप से 1.7 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड हुई। अन्य केंद्रों की बात करें तो बड़वानी में 40.6 मिमी, अंजड़ में 49.0 मिमी, ठीकरी में 77.2 मिमी, राजपुर में 63.0 मिमी, सेंधवा में 5.0 मिमी और वरला में 66.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। आज दिनांक तक जिले में कुल औसत वर्षा 2.4 मिलीमीटर दर्ज हो चुकी है, जबकि गत वर्ष आज के ही दिनांक तक जिले में 4.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज हुई थी। अंचल की हर निष्पक्ष खबर के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।

.

.

#NimadDastakNews #BarwaniNews #BarwaniWeather #MonsoonUpdate #MpNews

​बड़वानी जिले में पिछले 24 घंटों में मानसून की जबरदस्त बारिश देखने को मिली है। भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में सर्वाधिक 136.0 मिलीमीटर वर्षा चाचरियापाटी में दर्ज की गई है। इस दौरान जिले में औसत रूप से 1.7 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड हुई। अन्य केंद्रों की बात करें तो बड़वानी में 40.6 मिमी, अंजड़ में 49.0 मिमी, ठीकरी में 77.2 मिमी, राजपुर में 63.0 मिमी, सेंधवा में 5.0 मिमी और वरला में 66.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। आज दिनांक तक जिले में कुल औसत वर्षा 2.4 मिलीमीटर दर्ज हो चुकी है, जबकि गत वर्ष आज के ही दिनांक तक जिले में 4.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज हुई थी। अंचल की हर निष्पक्ष खबर के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #BarwaniNews #BarwaniWeather #MonsoonUpdate #MpNews

Barwani, Barwani | Jun 26, 2026

नशा मुक्ति सप्ताह के अंतर्गत नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो नुक्कड़ नाटक एवं युवाओं का विधिक जागरूकता भ्रमण संपन्न
बड़वानी 25 जून 2026/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बड़वानी द्वारा संचालित नशा मुक्ति सप्ताह के अंतर्गत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री महेन्द्र कुमार जैन के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बड़वानी बड़वाानी एवं सिनर्जी संस्थान के युवालय कार्यक्रम के यूथ ग्रुप द्वारा जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो विषय पर प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का मंचन कर युवाओं एवं समुदाय को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।
 नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि नशे की शुरुआत अक्सर जिज्ञासा या मित्रों के दबाव में होती है, लेकिन धीरे-धीरे यह व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार और सामाजिक जीवन को गंभीर रूप से प्रभावित कर देती है। कलाकारों ने अपने जीवंत अभिनय से दर्शकों को यह संदेश दिया कि समय रहते नशे से दूरी बनाकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन की ओर बढ़ना ही सही विकल्प है। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों द्वारा ष्नशा छोड़ो, जीवन जोड़ोष्, युवा जागेगा, देश बढ़ेगा तथा नशा मुक्त युवा, देश की ताकत है जैसे प्रेरणादायक नारों के माध्यम से जनजागरूकता का संदेश दिया गया।
 इस अवसर पर बड़वानी जिले के युवा साथी, किशोर-किशोरियां, समुदाय के प्रतिनिधि, विभिन्न स्टेकहोल्डर्स, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारीगण एवं सिनर्जी संस्थान की युवालय टीम उपस्थित रही। कार्यक्रम के साथ-साथ युवालय कार्यक्रम से जुड़े युवाओं का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बड़वानी में एक्सपोजर विजिट भी आयोजित किया गया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव महोदय ने युवाओं को विधिक सेवा प्राधिकरण की संरचना, कार्यप्रणाली तथा समाज के विभिन्न वर्गों को प्रदान की जाने वाली निरूशुल्क विधिक सहायता के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
 उन्होंने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर, दिव्यांग, पिछड़े, अशिक्षित एवं अन्य पात्र नागरिकों को विधिक सहायता उपलब्ध कराना जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का प्रमुख उद्देश्य है। साथ ही लोक अदालत एवं मध्यस्थता के माध्यम से छोटे-छोटे विवादों का त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण समाधान कैसे किया जाता है, इसकी भी विस्तार से जानकारी दी गई। युवाओं को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला एवं तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण की भूमिका से अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त मोटर वाहन अधिनियम, पॉक्सो अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, साइबर अपराध, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, सड़क सुरक्षा, कानूनी अधिकारों एवं नागरिक कर्तव्यों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
 कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को उनके अधिकारों, कर्तव्यों एवं कानूनों की जानकारी से अवगत कराना था, ताकि वे स्वयं जागरूक नागरिक बनकर समाज में विधिक जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभा सकें। इस अवसर पर सिनर्जी संस्थान के जिला समन्वयक सावन सोलंकी द्वारा संस्थान की विभिन्न गतिविधियों एवं विशेष रूप से युवालय कार्यक्रम की जानकारी साझा की गई। उन्होंने बताया कि युवालय कार्यक्रम युवाओं के नेतृत्व विकास, सामाजिक सहभागिता, जीवन कौशल, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामुदायिक जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु निरंतर कार्य कर रहा है। 
 उपरोक्त कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बड़वानी के सचिव श्री अमूल मण्डलोइ, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री रॉॅबिन दयाल तथा पैरालीगल वालंटियर शैली सोलंकी  सामाजिक संस्था के सदस्य एवं युवा सहभागी सदस्य उपस्थित रहे। सभी उपस्थित युवाओं ने नशामुक्त समाज के निर्माण एवं विधिक जागरूकता के प्रसार हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। नशा मुक्त युवा सशक्त समाज की पहचान के संदेश के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।

नशा मुक्ति सप्ताह के अंतर्गत नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो नुक्कड़ नाटक एवं युवाओं का विधिक जागरूकता भ्रमण संपन्न बड़वानी 25 जून 2026/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बड़वानी द्वारा संचालित नशा मुक्ति सप्ताह के अंतर्गत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री महेन्द्र कुमार जैन के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बड़वानी बड़वाानी एवं सिनर्जी संस्थान के युवालय कार्यक्रम के यूथ ग्रुप द्वारा जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो विषय पर प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का मंचन कर युवाओं एवं समुदाय को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि नशे की शुरुआत अक्सर जिज्ञासा या मित्रों के दबाव में होती है, लेकिन धीरे-धीरे यह व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार और सामाजिक जीवन को गंभीर रूप से प्रभावित कर देती है। कलाकारों ने अपने जीवंत अभिनय से दर्शकों को यह संदेश दिया कि समय रहते नशे से दूरी बनाकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन की ओर बढ़ना ही सही विकल्प है। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों द्वारा ष्नशा छोड़ो, जीवन जोड़ोष्, युवा जागेगा, देश बढ़ेगा तथा नशा मुक्त युवा, देश की ताकत है जैसे प्रेरणादायक नारों के माध्यम से जनजागरूकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर बड़वानी जिले के युवा साथी, किशोर-किशोरियां, समुदाय के प्रतिनिधि, विभिन्न स्टेकहोल्डर्स, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारीगण एवं सिनर्जी संस्थान की युवालय टीम उपस्थित रही। कार्यक्रम के साथ-साथ युवालय कार्यक्रम से जुड़े युवाओं का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बड़वानी में एक्सपोजर विजिट भी आयोजित किया गया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव महोदय ने युवाओं को विधिक सेवा प्राधिकरण की संरचना, कार्यप्रणाली तथा समाज के विभिन्न वर्गों को प्रदान की जाने वाली निरूशुल्क विधिक सहायता के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर, दिव्यांग, पिछड़े, अशिक्षित एवं अन्य पात्र नागरिकों को विधिक सहायता उपलब्ध कराना जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का प्रमुख उद्देश्य है। साथ ही लोक अदालत एवं मध्यस्थता के माध्यम से छोटे-छोटे विवादों का त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण समाधान कैसे किया जाता है, इसकी भी विस्तार से जानकारी दी गई। युवाओं को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला एवं तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण की भूमिका से अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त मोटर वाहन अधिनियम, पॉक्सो अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, साइबर अपराध, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, सड़क सुरक्षा, कानूनी अधिकारों एवं नागरिक कर्तव्यों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को उनके अधिकारों, कर्तव्यों एवं कानूनों की जानकारी से अवगत कराना था, ताकि वे स्वयं जागरूक नागरिक बनकर समाज में विधिक जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभा सकें। इस अवसर पर सिनर्जी संस्थान के जिला समन्वयक सावन सोलंकी द्वारा संस्थान की विभिन्न गतिविधियों एवं विशेष रूप से युवालय कार्यक्रम की जानकारी साझा की गई। उन्होंने बताया कि युवालय कार्यक्रम युवाओं के नेतृत्व विकास, सामाजिक सहभागिता, जीवन कौशल, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामुदायिक जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु निरंतर कार्य कर रहा है। उपरोक्त कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बड़वानी के सचिव श्री अमूल मण्डलोइ, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री रॉॅबिन दयाल तथा पैरालीगल वालंटियर शैली सोलंकी सामाजिक संस्था के सदस्य एवं युवा सहभागी सदस्य उपस्थित रहे। सभी उपस्थित युवाओं ने नशामुक्त समाज के निर्माण एवं विधिक जागरूकता के प्रसार हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। नशा मुक्त युवा सशक्त समाज की पहचान के संदेश के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।

Barwani, Madhya Pradesh | Jun 25, 2026