थाना निवाली पुलिस ने बारगुनिया घाट क्षेत्र में हुए अंधे हत्याकांड का मात्र 48 घंटे में सफल खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक बड़वानी श्री पद्मविलोचन शुक्ल के निर्देशन व एएसपी धीरज बब्बर के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पकड़े गए आरोपी की पहचान तिख्या पिता भीमसिंग लोहारे निवासी ग्राम पुरुषखेड़ा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 22 जून को सड़क किनारे होली फलिया कुसम्या निवासी डोंगरसिंग ब्राह्मणे का शव मिला था। विवेचना में सामने आया कि वर्ष 2012 में मृतक द्वारा आरोपी के भाई की हत्या की गई थी, जिसका बदला लेने के लिए आरोपी तिख्या ने मौका पाकर डोंगरसिंग पर पत्थरों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और पत्थर बरामद कर लिया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक वीरबहादुर सिंह चौहान और टीम की सराहनीय भूमिका रही। अंचल की हर निष्पक्ष खबर के लिए �