नशा मुक्ति सप्ताह के अंतर्गत नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो नुक्कड़ नाटक एवं युवाओं का विधिक जागरूकता भ्रमण संपन्न
बड़वानी 25 जून 2026/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बड़वानी द्वारा संचालित नशा मुक्ति सप्ताह के अंतर्गत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री महेन्द्र कुमार जैन के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बड़वानी बड़वाानी एवं सिनर्जी संस्थान के युवालय कार्यक्रम के यूथ ग्रुप द्वारा जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो विषय पर प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का मंचन कर युवाओं एवं समुदाय को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।
नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि नशे की शुरुआत अक्सर जिज्ञासा या मित्रों के दबाव में होती है, लेकिन धीरे-धीरे यह व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार और सामाजिक जीवन को गंभीर रूप से प्रभावित कर देती है। कलाकारों ने अपने जीवंत अभिनय से दर्शकों को यह संदेश दिया कि समय रहते नशे से दूरी बनाकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन की ओर बढ़ना ही सही विकल्प है। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों द्वारा ष्नशा छोड़ो, जीवन जोड़ोष्, युवा जागेगा, देश बढ़ेगा तथा नशा मुक्त युवा, देश की ताकत है जैसे प्रेरणादायक नारों के माध्यम से जनजागरूकता का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर बड़वानी जिले के युवा साथी, किशोर-किशोरियां, समुदाय के प्रतिनिधि, विभिन्न स्टेकहोल्डर्स, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारीगण एवं सिनर्जी संस्थान की युवालय टीम उपस्थित रही। कार्यक्रम के साथ-साथ युवालय कार्यक्रम से जुड़े युवाओं का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बड़वानी में एक्सपोजर विजिट भी आयोजित किया गया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव महोदय ने युवाओं को विधिक सेवा प्राधिकरण की संरचना, कार्यप्रणाली तथा समाज के विभिन्न वर्गों को प्रदान की जाने वाली निरूशुल्क विधिक सहायता के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
उन्होंने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर, दिव्यांग, पिछड़े, अशिक्षित एवं अन्य पात्र नागरिकों को विधिक सहायता उपलब्ध कराना जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का प्रमुख उद्देश्य है। साथ ही लोक अदालत एवं मध्यस्थता के माध्यम से छोटे-छोटे विवादों का त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण समाधान कैसे किया जाता है, इसकी भी विस्तार से जानकारी दी गई। युवाओं को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला एवं तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण की भूमिका से अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त मोटर वाहन अधिनियम, पॉक्सो अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, साइबर अपराध, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, सड़क सुरक्षा, कानूनी अधिकारों एवं नागरिक कर्तव्यों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को उनके अधिकारों, कर्तव्यों एवं कानूनों की जानकारी से अवगत कराना था, ताकि वे स्वयं जागरूक नागरिक बनकर समाज में विधिक जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभा सकें। इस अवसर पर सिनर्जी संस्थान के जिला समन्वयक सावन सोलंकी द्वारा संस्थान की विभिन्न गतिविधियों एवं विशेष रूप से युवालय कार्यक्रम की जानकारी साझा की गई। उन्होंने बताया कि युवालय कार्यक्रम युवाओं के नेतृत्व विकास, सामाजिक सहभागिता, जीवन कौशल, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामुदायिक जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु निरंतर कार्य कर रहा है।
उपरोक्त कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बड़वानी के सचिव श्री अमूल मण्डलोइ, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री रॉॅबिन दयाल तथा पैरालीगल वालंटियर शैली सोलंकी सामाजिक संस्था के सदस्य एवं युवा सहभागी सदस्य उपस्थित रहे। सभी उपस्थित युवाओं ने नशामुक्त समाज के निर्माण एवं विधिक जागरूकता के प्रसार हेतु सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। नशा मुक्त युवा सशक्त समाज की पहचान के संदेश के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।
21 views | Barwani, Madhya Pradesh | Jun 25, 2026