बड़वानी जिले में पिछले 24 घंटों में मानसून की जबरदस्त बारिश देखने को मिली है। भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में सर्वाधिक 136.0 मिलीमीटर वर्षा चाचरियापाटी में दर्ज की गई है। इस दौरान जिले में औसत रूप से 1.7 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड हुई। अन्य केंद्रों की बात करें तो बड़वानी में 40.6 मिमी, अंजड़ में 49.0 मिमी, ठीकरी में 77.2 मिमी, राजपुर में 63.0 मिमी, सेंधवा में 5.0 मिमी और वरला में 66.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। आज दिनांक तक जिले में कुल औसत वर्षा 2.4 मिलीमीटर दर्ज हो चुकी है, जबकि गत वर्ष आज के ही दिनांक तक जिले में 4.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज हुई थी। अंचल की हर निष्पक्ष खबर के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।
.
.
#NimadDastakNews #BarwaniNews #BarwaniWeather #MonsoonUpdate #MpNews