बड़वानी के समीपस्थ ग्राम तलून में आगामी 26 जून से 1 जुलाई तक आयोजित होने वाले ऐतिहासिक श्री खाटूश्याम मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर तैयारियां अब युद्ध स्तर पर चल रही हैं। इस भव्य और ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन की सभी व्यवस्थाएं अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। इसी बीच महोत्सव की तैयारियों का बारीकी से जायजा लेने के लिए प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री प्रेम सिंह पटेल खुद खाटूश्याम मंदिर परिसर पहुंचे। उन्होंने संपूर्ण आयोजन स्थल का सघन निरीक्षण किया और समिति के पदाधिकारियों से एक-एक व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली। पूर्व मंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, पेयजल, बैठक व्यवस्था और यातायात को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह भव्य आयोजन संपूर्ण क्षेत्र की धार्मिक आस्था और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है। अंचल की हर निष्पक्ष खबर के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक �