अरवल: किंजर थाना पुलिस ने 15 वर्षीय लापता किशोर को 3 दिनों में किया बरामद, साथ में 16 वर्षीय किशोरी भी मिली
Arwal, Arwal | Jul 25, 2025 अरवल जिले के किंजर थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय लड़के के लापता होने की रिपोर्ट उसके पिता मोख्तार मियाँ द्वारा 20 जुलाई को दर्ज कराई गई थी। मामले को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए केवल तीन दिनों में गुमशुदा किशोर को गया (चाकन्द) से बरामद कर लिया। पुलिस द्वारा की गई छानबीन में एक 16 वर्षीय किशोरी, जो निवासी अंदवा, जिला रीवा मध्य प्रदेश बरामद किया गया है