अरवल: प्रसादी इंग्लिश राष्ट्रीय राजमार्ग-139 पर दो ट्रकों की हुई टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल
Arwal, Arwal | Jul 25, 2025 राष्ट्रीय राजमार्ग-139 पर प्रसादी इंग्लिश के पास दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान अंकित कुमार, निवासी मारेला, और बबलू यादव, निवासी पलामू, झारखंड के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद दोनों पीएमसीएच रेफर किया गया।