अरवल: जलपुरा में धान के खेत में जा रही महिला की बेहोशी के बाद मौत, शव का हुआ पोस्टमार्टम
Arwal, Arwal | Jul 25, 2025 शुक्रवार सुबह 11:00 बजे जलपुरा गांव में एक महिला धान के खेत की ओर जाते समय अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। ग्रामीणों की मदद से उसे सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के कारण परिवार में शोक की लहर है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पोस्टमार्टम हाउस लाया गया। जहां पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।