अरवल: अरवल में जनता दरबार में भूमि विवाद और नाली निर्माण समेत 13 मामलों की हुई सुनवाई
Arwal, Arwal | Jul 25, 2025 जिला पदाधिकारी अरवल कुमार गौरव के निर्देश पर अपर समाहर्त्ता सईदा खातुन ने जनता दरबार का आयोजन किया, जिसमें 13 फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। अधिकतर मामले भूमि विवाद, मजदूरी, मुआवजा, मनरेगा, नाली निर्माण और भूमि सुधार से जुड़े थे। मौके पर अपर समरता के द्वारा संबंधित पदाधिकारी को समस्याओं को त्वरित कार्रवाई को लेकर निर्देश दिया गया