अरवल: बेलांव में बसेरा-2 योजना के तहत 8 भूमिहीन दलित व महादलित परिवारों को आवासीय भूमि के पर्चे किए गए वितरित
Arwal, Arwal | Jul 24, 2025 गुरुवार शाम 5:00 बजे बेलांव पंचायत के मुखिया मंटू पटेल और पैक्स अध्यक्ष मुलायम यादव ने घर-घर जाकर लाभार्थियों को पर्चा सौंपा। जिला पदाधिकारी कुमार गौरव के निर्देश पर पात्र परिवारों का पारदर्शी चयन कर यह कार्य पूरा किया गया। लाभार्थियों ने जमीन मिलने पर खुशी जताई और शीघ्र घर बनाने का संकल्प लिया। पंचायत प्रतिनिधियों ने इसे गरीबों के लिए ऐतिहासिक कदम करार दिया