आगरा: तांत्रिक ने किशोरी के पेट में 6 महीने का जिन्न गर्भ बताया, 2 दिन तक बनाया बंधक, थाना जगदीशपुरा का मामला
आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के अंतर्गत एक सनसनीखेज से मामला सामने आया है, जहां एक तांत्रिक ने किशोरी के पेट में 6 महीने का जिन्न का गर्भ बता दिया, आरोप है के किशोरी को पेय पदार्थ पिलाकर दो दिन तक बंधक बनाकर रखा गया, जिसमें तांत्रिक के तीन अन्य साथी जिनमें एक दाई की भी संलिप्तता बताई गई है, पीड़ित परिवार ने थाना जगदीशपुरा पर शिकायत दर्ज कराई है।