सोनीपत: बहालगढ़-खेवड़ा रोड पर निजी कंपनी के तकनीशियन से मोबाइल छीनने के मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
बहालगढ़-खेवड़ा रोड पर निजी कंपनी के तकनीशियन से मोबाइल छीनने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी उत्तर प्रदेश के जिला आगरा के गांव नगला गंगाराम निवासी पंकज है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। गांव बसौदी निवासी गजे सिंह उर्फ अक्षय ने18 मई को बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया था कि उसका फोन छीन लिया है।