सोनीपत: नेशनल हाईवे-44 पर गांव राई के सामने फ्लाईओवर पर दुर्घटना में ट्रक चालक की हुई मौत
नेशनल हाईवे-44 पर गांव राई के सामने फ्लाईओवर पर दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो गाड़ी को हटा रहे हाइड्रा क्रेन से टकराकर ट्रक चालक की मौत हो गई। हाइड्रा चालक ने रोड पर कोई संकेतक तक नहीं लगाया था। जिसके चलते ट्रक हाईवे पर टेड़ा खड़े हाइड्रा से टकरा गया। चालक के बेटे के बयान पर पुलिस ने हाइड्रा चालक के खिलाफ लापरवाही का मुकमदा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।