सोनीपत: उपायुक्त डॉ मनोज कुमार ने बाढ़ प्रबंधन का जायजा लेने के लिए किया यमुना नदी का दौरा
उपायुक्त डॉ मनोज कुमार ने रविवार को बाढ़ प्रबंधों का जायजा लेने के लिए यमुना नदी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सोनीपत जिला की 41.74 किलोमीटर यमुना के सीमा क्षेत्र में आने वाले सभी 07 घाटों की समय-समय पर जांच करें ताकि बरसाती समय में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।