सोनीपत: थाना शहर सोनीपत पुलिस नें घर में चोरी करने की घटना में संलिप्त दो आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर किया गिरफ्तार
थाना शहर सोनीपत की पुलिस टीम नें घर में चोरी करने की घटना में संलिप्त दो आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी अकबर पुत्र बलवान निवासी करेवडी सोनीपत व बिजेन्द्र उर्फ सोनू पुत्र हवा सिंह निवासी चिटाना हाल विकास नगर सोनीपत के रहने वाले है।आरोपियो से चोरी किया हुए कुल 2 लाख 14 हजार रुपये सहित अन्य सामान बरामद किया है।