सोनीपत: गरीबों को मिलने वाले 5 किलो राशन के कोटे को बढ़ाकर 10 किलो करेगी कांग्रेस- भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि कांग्रेस सरकार बनने पर गरीबों को मिलने वाले राशन के कोटे को बढ़ा कर 10 किलो किया जाएगा।हुड्डा ने बताया कि देश में कोई भूखा ना रहे, इसलिए कांग्रेस सरकार के दौरान राइट टू फूड का कानून लागू किया गया था।इसके के तहत गरीबों को 2-3-4 रुपये किलो के रेट पर सस्ता राशन, दाल, चीनी, तेल बांटा जाता था।