सोनीपत: मयूर विहार वासियों ने बिजली आपूर्ति बाधित होने के विरोध में गोहाना रोड पर लगाया जाम, खराब ट्रांसफार्मर को किया चेंज
गर्मी और उमस के बीच पिछले कई दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित रहने से परेशानी मयूरविहार की गली नम्बर 25 व 26 के लोगों का रविवार को सडक़ पर गुस्सा फूट गया। रोषित क्षेत्र वासियों ने बिजली निगम के खिलाफ गोहाना रोड को जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ट्रैफिक व संबंधित थाने की पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान वाहन चालक परेशान रहे।