*कलवारी थाने में डीएम-एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, निष्पक्ष निस्तारण का दिया निर्देश*
*जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 22 अगस्त 2026*
थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना कलवारी में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों के शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए गए। शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में *जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना और पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह* ने एक-एक शिकायतकर्ता की बात गंभीरता से सुनी। अधिकांश मामले जमीन विवाद, आपसी झगड़े और राजस्व से जुड़े थे।
*जिलाधिकारी बस्ती कृत्तिका ज्योत्स्ना* ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया कि लेखपाल और कानूनगो पुलिस के साथ मौके पर जाएं और पैमाइश कर विवाद का स्थायी समाधान करें। किसी भी पीड़ित को थाने का चक्कर न लगाना पड़े।
वहीं *पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह* ने पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि समाधान दिवस में प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कलवारी सहित राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
*संवाददाता हरी ओम प्रकाश,
*राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*
Basti, Basti | Aug 22, 2026