जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा कलवारी क्षेत्र के तटबन्धों का संयुक्त निरीक्षण किया गया एवं सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश
बस्ती: जिलाधिकारी बस्ती एवं पुलिस अधीक्षक बस्ती ने कलवारी क्षेत्रान्तर्गत स्थित तटबन्धों का संयुक्त निरीक्षण कर उनकी वर्तमान स्थिति का जायजा लिया गया। पानी के बहाव, तटबन्धों की मजबूती तथा आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक बस्ती ने क्षेत्रीय पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ की संभावित स्थिति को देखते हुए चौकसी एवं गश्त व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से किए गए इस निरीक्षण का उद्देश्य जनजीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा आपदा प्रबंधन की तैयारियों को मजबूत करना है। बस्ती पुलिस जनसामान्य से अपील करती है कि तटबन्धों या जलस्तर से संबंधित किसी भी असामान्य गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने या पुलिस कंट्रोल रूम को दें।
Basti, Basti | Aug 22, 2026