बाराबंकी: सरदार पटेल जयंती और इंदिरा गांधी के शहादत दिवस पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि
_बाराबंकी - 31 अक्टूबर_
जिला कांग्रेस कार्यालय पर लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती और पूर्व PM इंदिरा गांधी के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। दोनों विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया गया।
जिलाध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन ने कहा - सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर भारत को एकता की ताकत दी, वहीं इंदिरा गांधी ने अपने साहसिक फैसलों और 1971 के नेतृत्व से देश की प्रतिष्ठा विश्व में बढ़ाई। उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है।
कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी भी हुई। इस दौरान राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, अजीत वर्मा, आरडी राव, केसी श्रीवास्तव समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।