देवा मेला: संजू सिंह के भजनों और लोकगीतों ने बांधा समां, ‘स्वर झंकार’ में गूंजी अवध की मिठास
_बाराबंकी / देवा - 31 अक्टूबर_
देवा मेला 2026 की सांस्कृतिक संध्या ‘स्वर झंकार’ में शनिवार को लोकगायिका संजू सिंह ने अपनी गायकी से समां बांध दिया। आकाशवाणी और दूरदर्शन की प्रख्यात कलाकार संजू ने भक्ति और लोकगीतों की प्रस्तुति दी।
‘जो रब है वही राम है’ भजन से सर्वधर्म समभाव का संदेश दिया तो ‘जय-जय छठी महारानी’, ‘खो गइले बलमा हमार, रखी रे देवा के मेला में’ जैसे छठ और बिदेसिया गीतों ने श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। कबीर का निर्गुण भजन ‘दाग कहां से लागल चूनर में’ भी आकर्षण रहा।
ढोलक पर पं. सुभाष कन्नौजिया, बैंजो पर दीना, हारमोनियम पर चंद्रेश पांडेय ने संगत की।