#बाराबंकी: राष्ट्रीय एकता दिवस पर छात्राओं को दिलाई एकता की शपथ, महिला सुरक्षा के हेल्पलाइन नंबर बताए
_बाराबंकी - 31 अक्टूबर 2026_
सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती (राष्ट्रीय एकता दिवस) पर एसपी श्रीमती रवीना त्यागी के निर्देशन में बाराबंकी पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया।
पायनियर मोंटेसरी कॉलेज में महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन प्रभारी उ0नि0 मुन्नी सिंह द्वारा छात्र-छात्राओं को देश की एकता, अखंडता और भाईचारे की शपथ दिलाई गई।
इस दौरान बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों, आत्मरक्षा और सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही आपात स्थिति में मदद के लिए हेल्पलाइन नंबरों - 1090, 112, 181, 1076 और 1930 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।