सिंगरौली: बैढ़न में मतदाता जागरूकता के तहत मतदाताओं को मतदान के लिए किया गया प्रेरित व दिलाई गई शपथ
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्रशेखर शुक्ला के मार्गदर्शन में तथा नोडल अधिकारी स्वीप गजेन्द्र सिंह नागेश के नेतृत्व व नगर निगम आयुक्त डी के शर्मा की सतत निगरानी में 19 अप्रैल मतदान दिवस पर सिंगरौली में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आईसी मैनेजर आशीष शुक्ला के अगुवाई में आईईसी टीम द्वारा शहरी क्षेत्रों के शोपिंग कॉम्प्लेक्स विशाल मेगा मार्ट, वी बाजार सहित ऑटो स्टैंड में गतिविधियां की जाकर शत प्रतिशत मतदान हेतु प्रेरित किया गया और शपथ दिलाया गया।