सिंगरौली: दूधिचुआ खदान में घायल अवस्था में पड़ा मिला युवक, इलाज के दौरान हुई मौत
मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे दूधिचुआ पश्चिम में जेएसको कैम्प के पीछे खदान जाने वाली सड़क के किनारे ओबी कर्मचारियों को घायल अवस्था में एक युवक पड़ा मिला। युवक बुरी तरह जख्मी था, कयास लगाए जा रहे हैं कि वह ऊपर से नीचे गिर गया होगा।प्रत्यक्षदर्शियों ने मोरवा थाना को सूचना दी। सूचना पर मोरवा निरीक्षक अशोक सिंह परिहार ने घायल युवक को इलाज हेतु अस्पताल भिजवाया और घटना स्थल का निरीक्षण कराया। घायल युवक ने नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की पहचान सरोज कुमार खैरवार निवासी ग्राम मेढौली के रूप में हुई है।