सिंगरौली: ज़िले में आंधी, बारिश व ओलों का अलर्ट, भोपाल से मौसम केंद्र द्वारा जारी किया गया पूर्वानुमान
सोमवार की तरह मंगलवार को भी जिले में फिर से इस प्राकृतिक प्रकोप के हालात बन रहे हैं। यह स्थिति सामने आई है भोपाल से मौसम केंद्र द्वारा जारी मौसम की पूर्वानुमान में। इस पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को सिंगरौली, सीधी, पन्ना, मैहर, जबलपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में बादलों की गरज चमक, वज्रपात झंझपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं।