सिंगरौली: गर्भवती महिला ने चितरंगी पुलिस पर रिपोर्ट नहीं लिखने का लगाया आरोप, पीड़िता ने SDOP से की शिकायत
खबर थाना चितरंगी से है जहां पर पीड़ित राममनोज साकेत अपनी गर्भवती घायल पत्नी रोशनी साकेत को लेकर चितरंगी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराने गई तो चितरंगी पुलिस रिपोर्ट दर्ज ना करते हुए उल्टा पीड़ित राममनोज साकेत को दिन भर थाना में मौजूद लॉकअप के अंदर डाल दी दरअसल पूरा मामला यह है कि राममनोज साकेत के बच्चों का राजकुमार साकेत के बच्चों के साथ विवाद हुआ जिसमे बीच बचाव करते समय गर्भवती रोशनी साकेत को भी अंदरुनी चोट आई। पीडिता ने SDOP के पास शिकायत करने पहुंची और इस पूरे मामले पर जाँच कर कार्रवाई की माँग की है ।