सिंगरौली: गोरबी पुलिस ने 9 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी को बैढ़न क्षेत्र से किया गिरफ्तार
मोरवा अनुविभागीय अधिकारी कृष्ण कुमार पांडे के मार्गदर्शन एवं मोरवा निरीक्षक अशोक सिंह परिहार के सतत निगरानी में उपनिरीक्षक भिपेंद्र पाठक ने थाना मोरवा के महिला संबंधी अपराध के वर्ष 2015 के अपराध के प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटी देवलाल प्रजापति पिता कैलाश प्रजापति निवासी करैला को गिरफ्तार किया। पुलिस को मुखबिर द्वारा पता चला कि मामले का वारंटी किसी काम से बैढ़न में आया हुआ है। सूचना पर तत्काल प्रभारी द्वारा अपने टीम के साथ बैढ़न इलाके से वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।