हसनपुर: हसनपुर के गांव सतैडा के गंगा घाट पर डूबे दूसरे युवक का शव मिला, परिवार में मचा कोहराम
कोतवाली क्षेत्र के गांव सतैडा पूठ गगा घाट पर गंगा नदी में स्नान करने गए चार युवक डूब गए। स्थानीय ग्रामीणों की तत्परता से दो युवकों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है। नगर के मोहल्ला होली वाला निवासी 26 वर्षीय रोहित गुप्ता पुत्र राकेश गुप्ता गहरे पानी में चला गया था। आज उसका सब मिला तो परिवार में कोहराम मच गया।