सिरसागंज: मौहल्ला गड़रियान में घर से बिना बताए निकली महिला हुई लापता, खोजबीन में जुटे परिजन, थाने में दी गई गुमशुदगी की रिपोर्ट
मामला फिरोजाबाद के नगर सिरसागंज के मौहल्ला गड़रियान का है जहां की निवासी एक महिला शनिवार को घर से बिना किसी को बताए कहीं चली गई। जिसकी जानकारी होने पर परिजनों द्वारा उसकी आसपास क्षेत्र में काफी तलाश की गई लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं लग सका। थक हार कर महिला के पति द्वारा थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दी गई है।