सिरसागंज: थाना नगला खंगर क्षेत्र में पुलिस ने जिला बदर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
फिरोजाबाद के थाना नगला खंगर पुलिस ने शुक्रवार को जिला बदर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त को पुलिस द्वारा जिला बदर किया गया था। जो जिला बदर के आदेश का उल्लंघन करते हुए थाना क्षेत्र में पाया गया । पुलिस ने अभियुक्त को नगला सीता तिराहे के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध तमंचा मय जिन्दा कारतूस के बरामद किया है।