सिरसागंज: हाइवे पर कठफोरी पुलिस चौकी के निकट नई मोटर साइकिलें लेकर जा रहा ट्रक डिवाइडर से टकराया, असंतुलित होकर पलटा
फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र के हाईवे पर कठफोरी पुलिस चौकी के निकट का है जहां पर गुरुवार की दोपहर नई मोटरसाइकिलें लोड करके जा रहा ट्रक डिवाइडर से टकराकर असंतुलित होकर पलट गया। ट्रक चालक पवन कुमार के अनुसार ट्रक गुड़गांव से कानपुर जा रहा था। तभी केंटर गाड़ी के कट मारने से ट्रक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गया और पलट गया। गनीमत रही कोई हताहत नहीं हुआ।