सिरसागंज: कठफोरी में आयोजित जन चैपाल में ग्रामीणों की समस्याओं का किया गया निदान, सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी
फिरोजाबाद के सिरसागंज क्षेत्र के विकास खंड मदनपुर अन्तर्गत ग्राम पंचायत कठफोरी में सब्जी मण्डी स्थल पर शुक्रवार को जन चैपाल का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका निदान करने के निर्देश दिये गये। वहीं उपस्थित अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गयी।