सिरसागंज: तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में SDM और CO ने फरियादियों की सुनी समस्याएं, 2 शिकायतें मौके पर निस्तारित
फिरोजाबाद के नगर सिरसागंज के तहसील सभागार में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें काफी कम संख्या में पहुॅचे फरियादियों की शिकायतों को एसडीएम विवेक राजपूत और नवागत सीओ अरूण कुमार चैरसिया ने सुना। जिनमें आने वाली शिकायतों को मौके पर ही निस्तारित करने का प्रयास किया गया। इस दौरान आई 10 शिकायतों में से 2 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।