सिरसागंज: माधवगंज में तेज गति से जा रही बाइक फिसली, बाइक चालक गंभीर रूप से हुआ घायल, अस्पताल में इलाज जारी
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के मौहल्ला माधवगंज में शनिवार की शाम को विकास पुत्र सुरेश निवासी माधवगंज अपनी बाइक से जा रहा था तभी अचानक उसकी बाइक सड़क पर फिसल गई। जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को आनन फानन में इलाज हेतु सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों द्वारा घायल का उपचार जारी है।